Public App Logo
मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके अथवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। संस्थान परिसर में ECINET ऐप के जरिए ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण, नाम जोड़ने, संशोधन और स्थानांतरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाताओं पर निर्भर करती है, इसलिए सभी पात्र युवाओं को मतदान सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता मिनू कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि नोडल पदाधिकारी शशि किशोर ने निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। #Giridihviews #Giridih #VoterAwareness #JharkhandNews - Giridih News