
#राठ: बच्चों ने रंगों में सजाई विकसित भारत की तस्वीर, चित्रों में दिखे बड़े सपने
🇮🇳 ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में ऊर्जा, पर्यावरण से लेकर AI तक की झलक
राठ। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र में विकासखंड स्तरीय पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर न्याय पंचायत स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर रंगों और चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की अपनी कल्पना को सामने रखा।
प्रतियोगिता में बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण स्वच्छता, वेस्ट रीसाइक्लिंग, आधुनिक तकनीक, शिक्षा के बदलते स्वरूप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे विषयों को अपने पोस्टरों में उकेरा। बच्चों की रचनाओं में भविष्य के भारत को लेकर उनकी सोच और कल्पनाशीलता देखने को मिली।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक डॉ. महेंद्र शुक्ला ने कहा कि बच्चों की कल्पनाओं में विकसित भारत की तस्वीर दिखाई देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के संकल्प तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर बच्चों का मार्गदर्शन किया।
🏆 इन छात्राओं ने हासिल किए स्थान
🥇 प्रथम — पूर्वी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गल्हिया
🥈 द्वितीय — दीपांजलि, उच्च प्राथमिक विद्यालय कैंथा
🥉 तृतीय — अयात, उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्बा खेड़ा
विजेता छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार और मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र शुक्ला ने मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन एआरपी अमित कुमार ने किया, जबकि नोडल अधिकारी मसूद अहमद हाशमी ने आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में नजमुद्दीन रहे।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश राजपूत, ग्रामीण भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संगीत द्विवेदी, एआरपी हरिमोहन, नसीम, मनमोहन, ज्ञानेंद्र, नरेश, सुमेला नाज, नरेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
👍 खबर पसंद आए तो Like करें
🔄 Share करके खबर दूसरों तक पहुंचाएं
💬 अपनी राय संक्षेप में Comment करें
📲 राठ की हर जरूरी खबर के लिए Rath Times को Follow जरूर करें।
#RathTimes #राठ #मेरेसपनोंकाभारत #चित्रकलाप्रतियोगिता #विकसितभारत #बच्चोंकीप्रतिभा #ArtCompetition #DevelopedIndia #HamirpurNews #RathNews #UPNews #EducationNews #TrendingNews
Rath, Hamirpur | Oct 3, 2026