
#मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस पर बड़ा ऐलान किया है। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में TET परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी। इस घोषणा को परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और #TET को लेकर लंबे समय से असमंजस में चल रहे शिक्षकों के लिए अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान भी दिया गया।
#मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। TET को ऑफलाइन कराने का फैसला ऐसे समय आया है, जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद TET की अनिवार्यता और परीक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षकों के बीच चर्चा तेज है। केंद्र सरकार ने भी बताया है कि TET योग्यता हासिल करने की समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाई गई है और पात्र शिक्षकों को अवसर देने के लिए परीक्षा नियमित रूप से कराने की अपेक्षा की गई है। अब CM के ऑफलाइन परीक्षा के ऐलान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि ऑफलाइन TET कब से और किस प्रक्रिया के तहत आयोजित होगी?
👉 TET ऑफलाइन कराने के फैसले पर आपकी क्या राय है? क्या इससे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी? कमेंट में बताइए।
#breakingnewswala #MPNews #DrMohanYadav #JansamparkMP
Indore, Indore | Sep 5, 2026