
बाँदा में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर भव्य आयोजन
बाँदा, 16 अगस्त 2026। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर जनपद बाँदा में श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया गया।
इस अवसर पर समाज के सैकड़ों युवाओं एवं समाजसेवी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लोधी राजपूत सेवा समिति के तत्वावधान में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की झांकी, रथ एवं बाइक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कल्लू सिंह राजपूत एवं अंकित बासु सहित समाज के अनेक लोगों ने सहभागिता करते हुए वीरांगना अवंती बाई लोधी के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया।
महारानी अवंती बाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहणी गाँव में हुआ था। उनका विवाह रामगढ़ रियासत के राजा लक्ष्मण सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह से हुआ था। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध वीरतापूर्वक संघर्ष किया और 20 मार्च 1858 को मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का त्याग, साहस और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता एवं जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
#AvantiBaiLodhi #Banda #Bundelkhand #LodhiRajput #UP90Creator
Banda, Banda | Aug 16, 2026