मशरख में लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
#छपरा: सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत मशरख थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की रात मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को तीन आरोपियों ने घेरकर मोटरसाइकिल से धक्का देकर गिरा दिया और चाकू का भय दिखाकर मोटरसाइकिल व मोबाइल लूटने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल, मोबाइल व रुपये-पैसे की लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
🔹 कुल गिरफ्तार आरोपी: 7
🔹 बरामद: 2 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल
🔹 मामले में मशरख थाना कांड संख्या 587/26 दर्ज किया गया है।
सारण पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
#SaranPolice | #Saran #Mashrakh | #Chhapra | #CrimeNews | #BiharPolice | #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Aug 14, 2026