Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसानों को जारी की फसल एवं मौसम संबंधी सलाह - कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों के लिए आगामी दिनों के मौसम पूर्वानुमान एवं फसल सुरक्षा संबंधी सलाह जारी की गई है। जारी सलाह के अनुसार उड़द, मूंग, तिल एवं सोयाबीन की फसलों में पत्ती भक्षक कीट तथा सफेद मक्खी का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए किसानों को क्विनालफॉस 25 ई.सी. दवा की 2 मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर मौसम साफ रहने पर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों के दौरान जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा आसमान में 75 से 100 प्रतिशत तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा की औसत गति 7 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में कीट एवं व्याधियों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है। जिन पौधों पर झुंड में अंडे या इल्ली दिखाई दें, उन्हें खेत से उखाड़कर नष्ट कर दें। साथ ही खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें। धान की फसल में प्लांट हॉपर कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए कार्बारिल 10 डी 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा मिथाइल डेमेटोन 25 ईसी की 1000 मिलीलीटर मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से मौसम साफ रहने पर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। लगातार वर्षा के कारण अरवी एवं अदरक की फसल में कंद गलन रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। किसानों को फसल का निरीक्षण कर रोग दिखाई देने पर रिडोमिल दवा की 1.5 से 2 मिलीलीटर मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर जड़ों के आसपास उपचार करने तथा खेत में पानी का जमाव नहीं होने देने की सलाह दी गई है। बैंगन एवं भिंडी की फसल में फल वेधक कीट के प्रकोप को देखते हुए फ्लुबेंडियामाइड 20 डब्ल्यूडीजी दवा की 0.8 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर मौसम साफ होने पर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। साथ ही छिड़काव के बाद सात दिनों तक सब्जियों की तुड़ाई नहीं करने का सुझाव दिया गया है। फल बागानों में वर्षा को देखते हुए जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने तथा अमरूद के पौधों में तने के पास निकलने वाली अतिरिक्त शाखाओं की छंटाई करने की सलाह दी गई है। पशुपालकों को दूधारू पशुओं को हरे चारे के साथ सूखा चारा 50-50 के अनुपात में खिलाने तथा प्रतिदिन 20 से 30 ग्राम खनिज मिश्रण एवं नमक देने की भी सलाह दी गई है। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

MORE NEWS

हम और हमारा तिरंगा अपमान नहीं सहेगा,,,,,,

हम और हमारा तिरंगा अपमान नहीं सहेगा,,,,,,

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026

कल सिरोंज के ग्राम पंचायत

बाबुल खेड़ी में 9:00 बजे खुला स्कूल स्कूल की वीडियो बनाकर बच्चों ने की वायरल तो 9:00 बजे बाद पहुंचे शिक्षक किस तरीके से ग्रामीणों को fir की धमकी देते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं

कल सिरोंज के ग्राम पंचायत बाबुल खेड़ी में 9:00 बजे खुला स्कूल स्कूल की वीडियो बनाकर बच्चों ने की वायरल तो 9:00 बजे बाद पहुंचे शिक्षक किस तरीके से ग्रामीणों को fir की धमकी देते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ मध्यप्रदेश 🚨
आज ग्राम दरि बुडेरा में कथित जातिवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ज़िलाध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि —
“हम डरने वाले नहीं हैं, फिर पुनः दरि गांव आयेंगे, झंडा और डंडा मजबूत लेकर। सभी साथी तैयार रहें, जल्द ही तारीख तय की जाएगी।”
घटना के बाद पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।
📍 दरि बुडेरा, जिला टीकमगढ़, मध्यप्रदेश
📰 ब्रेकिंग रिपोर्ट | मध्यप्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ मध्यप्रदेश 🚨 आज ग्राम दरि बुडेरा में कथित जातिवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ज़िलाध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि — “हम डरने वाले नहीं हैं, फिर पुनः दरि गांव आयेंगे, झंडा और डंडा मजबूत लेकर। सभी साथी तैयार रहें, जल्द ही तारीख तय की जाएगी।” घटना के बाद पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। 📍 दरि बुडेरा, जिला टीकमगढ़, मध्यप्रदेश 📰 ब्रेकिंग रिपोर्ट | मध्यप्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026