सपा के प्रदेश सचिव द्वारा बीजेपी के पन्ना प्रमुखों के अपमान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने जताई नाराजगी
बलिया: भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष के मंच से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव द्वारा पन्ना प्रमुखों को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बुधवार की शाम कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। पार्टी की मजबूती में बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
दिलीप सिंह ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता के पीछे पार्टी के इन्हीं समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठनात्मक क्षमता रही है। पिछले चार चुनावों में सपा को मिली बड़ी हार इसका स्पष्ट प्रमाण है। ऐसे में पन्ना प्रमुखों की क्षमता को कमतर आंकना और उनके प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनावी रणनीति की मजबूत कड़ी हैं, जो घर-घर तक संगठन और सरकार की नीतियों का संदेश पहुंचाने का काम करते हैं। उनके परिश्रम और समर्पण को नजरअंदाज करना जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ने के समान है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दलों को भाजपा के कार्यकर्ताओं की क्षमता और संगठन की मजबूती को समझना चाहिए। कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं और उनका सम्मान पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
#BJP #DilipSingh #PannaPramukh #Ballia #SP #BJPWorkers