बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जमुई के चकाई प्रखंड में निर्माणाधीन अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट के निर्माण कार्य और परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार प्लांट में मार्च 2027 तक उत्पादन शुरू होने की तैयारी है।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि जमुई में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए करीब **₹3,400 करोड़ का निवेश** प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से **10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार** के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
वहीं, चकाई में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए करीब **9,000 एकड़ जमीन** चिन्हित की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 10 से 12 दिनों में जमीन की मैपिंग और 30 अक्टूबर तक पूरा ब्यौरा तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही लछुआर मंदिर और गरही डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
#SamratChoudhary #Jamui #Chakai #BiharNews #Bihar #EthanolPlant #BiharNewsUpdate