Public App Logo
मोतिहारी में ई-रिक्शा चोरों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, एक्शन मोड में पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार मोतिहारी नगर पुलिस ने एक्शन मोड में आते हुए ई-रिक्शा चोरी कर उनके कलपुर्जे बेचने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कोल्हुआवा मोहल्ला स्थित एनएच के पास 'जनता गैरेज' में छापेमारी की गई। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 4 ई-रिक्शा, एक कटा हुआ ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में मोटर, चार्जर, बैटरी और कटे हुए स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए हैं। यह गिरोह अलग-अलग इलाकों से ई-रिक्शा चुराकर उन्हें इस तरह काट देता था कि असली मालिक के लिए भी उसकी पहचान करना नामुमकिन हो जाए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये ई-रिक्शा बिहार के किन-किन स्थानों से चोरी किए गए थे और इन पार्ट्स को कौन खरीदता था। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और विस्तृत जानकारी के लिए वीडियो देखें। बिहार की हर सटीक और बड़ी खबर के लिए पेज को फॉलो करें। - Patahi News