पंचायतीराज चुनाव-2026 में प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को : जालोर में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत प्रधानों, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में 17 अगस्त, सोमवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
Jalor, Jalor | Aug 16, 2026