Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

भारी बारिश के बीच कांगड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, SDM डॉ. अंजलि गर्ग का नशा मुक्त कांगड़ा का बड़ा संदेश | Kangra Express कांगड़ा 15 अगस्त : आज़ादी की 80वीं वर्षगांठ पर कांगड़ा में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। लगातार बारिश के चलते कार्यक्रम एमसी ग्राउंड के बजाय जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा में आयोजित किया गया, जहां तिरंगे की शान और देशभक्ति की गूंज के बीच भव्य समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा एवं आईएएस अधिकारी डॉ. अंजलि गर्ग मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च पास्ट की सलामी ली और सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएसपी मनोज कुमार धीमान और तहसीलदार प्रकाश चंद भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में डॉ. अंजलि गर्ग ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज़ादी लाखों कुर्बानियों का परिणाम है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश और समाज के विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से चिट्टे समेत हर तरह के नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि "कांगड़ा को नशा मुक्त बनाने के लिए जन सहभागिता सबसे बड़ी ताकत है।"

Kangra, Kangra | Aug 15, 2026