पुलिस मुख्यालय, जयपुर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति, गौरव एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार अग्रवाल, महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था एवं आवासन, राजस्थान ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और पुलिस बल की सलामी ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प दोहराया गया।
#RajasthanPolice
#80thIndependenceDay
#IndependenceDay2026