जमशेदपुर मरीन ड्राइव में भीषण सड़क दुर्घटना, झारखंड मंत्री दीपिका सिंह पांडे की छोटी बेटी सहित चार की हुई मौत।
जमशेदपुर :– जमशेदपुर से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। मरीन ड्राइव पर ट्रक और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच हुई भीषण टक्कर में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि चारों लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई लोगों ने गहरा दुख जताया और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।