
#सदी_पार_उम्र, लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था,
वृद्धजन दिवस पर रामकौरी देवी बनीं प्रेरणा की मिसाल
100 साल की उम्र, लेकिन लोकतंत्र के प्रति वही जुनून... 100 वर्षीय रामकौरी देवी का सम्मान
बिसाऊ। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बिसाऊ क्षेत्र के गांव बाडेट की 100 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता रामकौरी देवी को उनके लोकतंत्र के प्रति समर्पण और हर चुनाव में निभाई गई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया गया। उम्र का शतक पूरा कर चुकी रामकौरी देवी आज भी मतदान को अपना कर्तव्य मानती हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश मील ने उनके निवास पर पहुंचकर प्रमाण-पत्र, बुके और माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और लोकतंत्र के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।
दिनेश मील ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। रामकौरी देवी जैसे मतदाता यह संदेश देते हैं कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत ऐसे जागरूक नागरिकों से ही बनी रहती है।
कार्यक्रम में बीएलओ हरिराम, ओमप्रकाश, नेमीचंद सूडिया, शेर सिंह और मोहर सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और परिवार जन मौजूद रहे। सभी ने रामकौरी देवी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।
#बिसाऊ
#वृद्धजन_दिवस
#रामकौरी_देवी
#शतायु_मतदाता
#मतदाता_सम्मान
#लोकतंत्र_की_मिसाल
#निर्वाचन_विभाग
#दिनेश_मील
#वरिष्ठ_मतदाता
#VotingAwareness
#Democracy
#SeniorCitizenDay
#ShekhawatiExpressNews
#झुंझुनूं
#बिसाऊ_समाचार
Ashok Soni