गोपालगंज: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव शदमान अली ने बसपा कार्यकर्ताओं और अपने साथियों के साथ सदर प्रखंड के जागीरी टोला और रामपुर टेंगराही पंचायत के कई गांवों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना ही हमारी जिम्मेदारी है।
#Gopalganj #GopalganjNews #FloodRelief #ReliefDistribution #ShadmanAli #BSP #BahujanSamajParty #AwaazTimes