डबवाली सिटी थाना ASI सस्पें.ड और मुंशी लाइन हाजिरः लंबे समय से दोनों एक ही थाने में कार्यरत, SP के निर्देश पर कार्रवाई...
सिरसा जिले के डबवाली शहर थाना में तैनात एएसआई बलविंद्र को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मुंशी सतपाल को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों एक ही थाने में कार्यरत थे और काफी समय से डबवाली में सेवाएं दे रहे हैं। विभाग की ओर से कार्रवाई के पीछे किसी विशेष मामले या घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इसे प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, एएसआई बलविंद्र और मुंशी सतपाल के खिलाफ यह विभागीय कार्रवाई एक ही थाने में की गई है। इस कार्रवाई के बाद डबवाली पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। यह कार्रवाई एसपी डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर की गई है। पुलिस विभाग ने इसे प्रशासनिक कारणों से उठाया गया कदम बताया है।
पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार बैनीवाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह विभागीय स्तर पर प्रशासनिक कारणों के चलते किया गया एक सामान्य कदम है।
#viral #instareels #sirsatody #tiranga
Sirsa, Sirsa | Aug 14, 2026