
CM मोहन का फैसला ऑन द स्पॉट मंच से डिप्टी कलेक्टर दो CMO सहित 7 अधिकारी कर्मचारी निलंबित।
प्रथम न्याय न्यूज। मध्य प्रदेश बड़वानी जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रशासनिक लापरवाही के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और संबल योजना से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 7 अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन जनता से जुड़ी योजनाओं और शिकायतों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
वही निलंबित होने वाले में से आशा परमार वर्तमान डिप्टी कलेक्टर धार, मायाराम सोलंकी CMO, जगदीश धागड़ CMO, राजू डाबर सहायक यंत्री, सौरभ सिंह राठौड़ वर्तमान जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग मुरैना, मांगीलाल नरगावे पटवारी, ललित बोरसे पटवारी शामिल हैं।
ये मिली थी शिकायतें- पीएम किसान सम्मन निधि में देरी, सीएम आवास योजना शहरी में देरी, संबल योजना के तहत अंत्येष्टि एवं अनुग्रह रस सहायता में देरी, एवं सीएम हेल्पलाइन में समाधान में देरी की वजह से यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है।
#PrathamNyayNews #CMMohanYadav #mpnews #MadhyaPradeshNews #BarwaniNews #vindhyasamachar #MPGovernment #AdministrativeAction #GovernmentOfficials #SuspensionOrder #PMKisanSammanNidhi #PMAY #SambalYojana
Jawa, Rewa | Aug 15, 2026