गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी को ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान-2026’ का सादर निमंत्रण
उत्तराखंड संस्कृति जागरण मंच की टीम ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकभाषा और संगीत के पुरोधा गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह-2026’ में पधारने के लिए सादर निमंत्रण दिया।
नेगी जी का सान्निध्य उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनकी कालजयी रचनाओं ने पहाड़ की माटी, लोकजीवन, परंपराओं और जनभावनाओं को शब्द और स्वर देकर देश-दुनिया तक पहुंचाया है।
देवभूमि की माटी, संस्कृति और लोक विरासत को समर्पित इस गौरवपूर्ण आयोजन में गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी की उपस्थिति हम सभी के लिए विशेष सम्मान और गौरव का विषय होगी।
उत्तराखंड संस्कृति जागरण मंच
सादर आमंत्रण एवं अभिनंदन 🙏