जांघीं में नशे का भंडाफोड़, घर से 1147 टैबलेट और 215 कैप्सूल बरामद
Suneel Pahadi
चंबा, 5 अगस्त: चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे SIU टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तहसील एवं जिला चंबा के गांव जांघीं निवासी अविनाश ठाकुर (32 वर्ष) के घर पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से 1147 नशीली टैबलेट और 215 कैप्सूल बरामद किए, जिन्हें मौके पर ही कब्जे में ले लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और बरामद दवाइयों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Chamba #Salooni #DrugFreeHimachal #DrugRaid #SIU #HimachalPolice #PahadiNews #BreakingNews
Chamba, Chamba | Aug 5, 2026