Public App Logo
#अलीगढ़ मे बेटी नहीं, बेटे की तरह पिता की अर्थी को दिया कंधा, 19 वर्षीय निमि ने अंतिम विदाई में निभाया फर्ज, नम आंखों से भावुक हुआ पूरा ब्रह्मपुरी,अलीगढ़। सासनीगेट क्षेत्र के ब्रह्मपुरी निवासी हार्डवेयर कारोबारी निमिष गुप्ता के निधन से परिवार में मातम छा गया। पिता की मौत की खबर सुनकर दिल्ली से पहुंची उनकी 19 वर्षीय बेटी निमि गुप्ता ने अंतिम संस्कार में मिसाल पेश की। निमि ने पिता की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। बताया गया कि कुछ वर्ष पहले सड़क हादसे में निमिष गुप्ता ने अपना एक हाथ गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। एक हाथ से गाड़ी चलाकर कारोबार संभाला और बेटियों की पढ़ाई का सपना पूरा किया। बेटी के इस साहस और पिता के प्रति प्रेम को देखकर हर आंख नम हो गई। #Aligarh #NimiGupta #EmotionalNews #LastRites #UttarPradesh - Koil News