नगर परिषद का कचरा उठाने वाला ट्रॉली बना खुद कचरा
महनार। नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। कचरा उठाने के लिए खरीदे गए नीले ट्रॉली और डस्टबिन खुद झाड़ियों में पड़े कचरा बन गए हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई ट्रॉली उल्टे पड़े हैं, जंग खा रहे हैं और उनके चारों ओर घास-झाड़ उग आई है। कहीं डस्टबिन में पौधे उग आए हैं। इससे साफ है कि लाखों रुपये से खरीदे गए संसाधन रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर शहर में कचरा उठाव की व्यवस्था चरमराई हुई है, वहीं दूसरी ओर ट्रॉली यूं ही खुले में सड़ रहे हैं।