यह समस्तीपुर की पूजा और बिहार पुलिस के जवान अंकेश की सच्ची कहानी है।
दोनों स्कूल के दिनों से प्यार करते थे। तीन साल पहले अंकेश की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई। उसकी पोस्टिंग औरंगाबाद के अंबा चेकपोस्ट पर हुई। नौकरी मिलते ही अंकेश ने पूजा से दूरी बना ली और दूसरी जगह शादी करने के लिए तैयार हो गया।
जब पूजा को यह पता चला, तो वह अपने प्यार को बचाने के लिए समस्तीपुर से 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद पहुंच गई। उसने सीधे चेकपोस्ट पर जाकर ड्यूटी कर रहे अंकेश को घेर लिया। दोनों के बीच बीच-सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसके बाद डायल-112 पुलिस दोनों थाने ले आई।
थानेदार ने दोनों के परिवारों को बुलाया। दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस और परिवार के दबाव के बाद अंकेश शादी के लिए मान गया। पास के सतबहिनी मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।
जब अंकेश पूजा की मांग में सिंदूर भर रहा था, तो वह फूट-फूट कर रो रहा था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने मजे लेते हुए लिखा—"पुलिस की नौकरी लगते ही जो 10 लाख का दहेज मिलने वाला था, ब्रो का वह नुकसान हो गया।"
बिहार के इस अनोखे 'पकड़ौआ ब्याह' में एक प्रेमिका खुद चलकर गई और अपने दूल्हे को ब्याह लाई। आपकी नज़र में यह सच्चे प्यार की जीत है या दबाव में कराई गई शादी ? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए ।