🩸 एस.डी. पब्लिक स्कूल में भव्य रक्तदान शिविर, 351 यूनिट रक्त एकत्रित
श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) एवं श्री सनातन धर्म शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एस.डी. पब्लिक स्कूल, जगाधरी में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 351 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर जी एवं नगर निगम मेयर श्रीमती सुमन बहमनी ने रक्तदाताओं को स्मृति-चिह्न भेंट कर किया। इस अवसर पर एस.डी. स्कूल मैनेजिंग कमेटी के प्रधान श्री अरुण कुमार मित्तल, उपप्रधान श्री प्रवीण गुप्ता, प्रबंधक श्री राजेश गोयल एवं सचिव श्री मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) के सचिव श्री अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष मित्तल, सदस्य श्री विजेंद्र जी एवं श्री परम गुप्ता जी भी मौजूद रहे।
🙏 रक्तदान महादान — एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।