
शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में ओपन (कन्वर्जन) राउंड के लिए 12 से 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग
-
महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट
-
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) टीकमगढ़ में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए ओपन (कन्वर्जन) राउंड की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी मध्यप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के बाहर के आवेदक विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से 12 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक नवीन रजिस्ट्रेशन, पूर्व रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार तथा व्यवसाय एवं संस्था की प्राथमिकता (चॉइस फिलिंग) कर सकते हैं।
शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार रिक्त सीटों की संस्थावार एवं व्यवसायवार जानकारी 12 अगस्त 2026 को विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। ओपन (कन्वर्जन) राउंड की पंचम चयन सूची 20 अगस्त 2026 को विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। चयनित आवेदकों की प्रवेश प्रक्रिया 20 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक संपन्न होगी।
महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। रोजगारपरक व्यवसायों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अनुभवी प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।
आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल पर पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करें तथा प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए श्री के. एल. कोरी, प्रशिक्षण अधीक्षक 7000789084 तथा श्री आदित्य नायक 7415467173 संपर्क करें।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh