तारा देवी रैन सैल्टर में 30 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
📍 शिमला
शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तारा देवी रैन सैल्टर से 33 वर्षीय गोपाल सिंह कटवाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के काले रंग के सफारी बैग की गुप्त चैन से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में थाना बालुगंज में अभियोग संख्या 168/2026 के तहत धारा 21 NDPS Act में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा आरोपी तक कहां से पहुंचा और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
#हिमाचल #मेंटोर #शिमला #तारादेवी #Shimla #HimachalPradesh #चिट्टा #हेरोइन #DrugFreeHimachal #नशामुक्तहिमाचल #ShimlaPolice #PoliceAction #DrugSmuggling #NDPSAct #BreakingNews #NewsUpdate #NewsAlert #HimachalNews #CrimeNews