Public App Logo
महेंद्र राम को मिला अकादेमी पुरस्कार 2024 नई दिल्ली: बिहार के प्रसिद्ध लोकगायक महेंद्र राम को लोक संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। महेंद्र राम ने लोक संगीत के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को देशभर में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सम्मान से बिहार के कला एवं संगीत जगत में खुशी की लहर है। यह पुरस्कार न केवल महेंद्र राम की वर्षों की साधना और योगदान का सम्मान है, बल्कि बिहार की लोक संस्कृति के लिए भी गौरव का क्षण माना जा रहा है। महेंद्र राम का सम्मान — बिहार की लोक संस्कृति का सम्मान। #BiharDastak #MahendraRam - Bihar News