स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई दिल्ली ने छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए पदक अलंकरण की घोषणा कर दी है। नक्सल मोर्चे और विभिन्न अभियानों में अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले राज्य पुलिस विभाग के कुल 152 अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इस सूची में 141 जांबाजों को राष्ट्रपति का वीरता पदक, 1 अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और 10 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। वीरता पदक पाने वालों में बस्तर संभाग, एसटीएफ (STF), बस्तर फाइटर्स और डीआरजी/डीएसएफ के मैदानी जांबाज प्रमुख रूप से शामिल हैं।
#ChhattisgarhPolice #PresidentMedal #IndependenceDay2026 #GallantryAwards #PoliceBravery #BastarFighters #ChhattisgarhNews #IndianPolice #PoliceHeroes #IndependenceDayMedals