बाइक से गिरकर घायल हुए शुक्कू आदिवासी, शाहनगर पुलिस ने 112 की मदद से पहुंचाया अस्पताल
शाहनगर। बुधरौंड निवासी शुक्कू आदिवासी, पिता बेटा आदिवासी बाइक से गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मदद उपलब्ध कराई।
पुलिस ने 112 वाहन की सहायता से घायल शुक्कू आदिवासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
मौके पर आरक्षक नान सिंह मुवेल, आरक्षक सोहन तथा 112 वाहन के पायलट सतीश तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
#शाहनगर #पन्ना #सड़कहादसा #MPPolice #112Emergency