सिवान पुलिस की बड़ी सफलता | SP पूरण कुमार झा का बड़ा एक्शन | SNLIVE
सिवान के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के पीकलू उर्फ नीतीश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। SP पूरण कुमार झा के नेतृत्व और सटीक रणनीति के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
तेज कार्रवाई और प्रभावी पुलिसिंग के कारण सिवान पुलिस की इस सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
#SiwanPolice #PuranKumarJha #Siwan #BiharPolice #GBNagar #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #SNLIVE
Siwan, Siwan | Aug 13, 2026