
#प्रयागराज में 18 साल की एक लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी कर डाली। घर से सोने-चांदी के गहने और कैश समेत 15 लाख चोरी किए गए।
========================= #गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक = चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार
=========================
#वारदात के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सच्चाई सामने आ गई। परिवार भी हैरान रह गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी लड़की और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी सहेली समेत तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#परिजनों ने बताया- युवती चार माह से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती है। उससे सारे संबंध खत्म कर लिए हैं।
#अब पढ़िए पूरा मामला
यह घटना एयरपोर्ट क्षेत्र के शांति नगर झलवा की है। प्रियांशी उर्फ साक्षी कटहुला गौसपुर गांव की रहने वाली है। उसका उज्जवल द्विवेदी उर्फ वेदांत से अफेयर है। दोनों की उम्र 18 साल है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 39 ग्राम सोना और 53 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं।
#चार महीने से युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी
#परिजनों के मुताबिक, प्रियांशी करीब चार महीने से उज्जवल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके युवक के साथ जाने के बाद परिवार ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। इसके बाद उसका घर आना-जाना भी बंद था।
#पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उज्जवल कोई काम नहीं करता था। पैसों की जरूरत के चलते दोनों ने चोरी की योजना बनाई। प्रियांशी को अपने पैतृक घर की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि घर में सोने-चांदी के गहने और बड़ी रकम रखी रहती है।
#इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने लिव-इन पार्टनर, एक सहेली और उसके प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।
#prayagraj #allahabad #uttarpradesh