टिकरिया में घर में घुसा कोबरा, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
टिकरिया। राघवेंद्र यादव के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कोबरा सांप घर के अंदर जा घुसा। सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल सर्पमित्र धीरेन्द्र सोनी को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सर्पमित्र धीरेन्द्र सोनी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक वातावरण यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
सर्पमित्र धीरेन्द्र सोनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने का प्रयास भी न करें। सुरक्षित रेस्क्यू के लिए सर्पमित्र या प्रशिक्षित व्यक्ति की मदद लें।
सांप हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन्हें बचाना प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है।
सांप को मारें नहीं, सर्प को बचाएं। प्रकृति बचाएं, पर्यावरण बचाएं।
#टिकरिया #कोबरा #SnakeRescue #सर्पमित्र #पर्यावरण_संरक्षण