डीएम शेखर आनंद ने मेहुस के सरस्वती विद्या मंदिर का किया भ्रमण, बच्चों से किया संवाद
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Prem Kumar Gupta Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura Sheikhpura Police बात मनकौल गांव की News Bihar pk सनैया पंचयात #dmsheikhpura #bihar #BiharNews
शेखपुरा। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श विद्यालय मेहुस का भ्रमण कर शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने नीति आयोग द्वारा निर्मित अटल टिंकरिंग लैब (ATL) का निरीक्षण कर बच्चों की वैज्ञानिक परियोजनाओं एवं नवाचार की सराहना की। डीएम ने विद्यालय में संचालित ऑनलाइन कक्षाओं का भी जायजा लिया तथा विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी सारथी ऐप’ के माध्यम से डिजिटल शिक्षा से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षा एवं युवाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जानकारी ली। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। मौके पर एसडीओ, डीडीओ-सह-डीपीआरओ, बीईओ, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।