वजीरगंज में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का जोश
वजीरगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव चौहान के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और मातृशक्ति शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
शहीद ठाकुर गजराज सिंह के स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीद को नमन किया गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। समाजसेवियों ने प्याऊ लगाकर लोगों को पानी भी पिलाया
#तिरंगा_यात्रा #वजीरगंज #बदायूं #तिरंगा #देशभक्ति #भारत_माता_की_जय #वंदे_मातरम #युवा_शक्ति #राघव_चौहान #महेश_चंद्र_गुप्ता #भाजपा #भाजपा_वजीरगंज #स्वतंत्रता_दिवस #राष्ट्रप्रेम #शहीद_को_नमन #जन_महिमा_न्यूज़ #Badaun #Wazirganj #TirangaYatra #IndependenceDay
Bisauli, Budaun | Aug 12, 2026