#देवरिया जनपद के महुआडीह पुलिस ने चर्चित आयुष सिंह अपहरण केस में 2 और आरोपियों को लीलापुर तिराहा से गिरफ्तार किया। तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा हुआ कि दूसरे के नाम के सिम से फिरौती मांगी गई थी। आयुष सिंह पहले ही गोरखपुर के पैडलेगंज से सकुशल बरामद हो चुके हैं। अन्य आरोपियों और वाहन की तलाश जारी।