Public App Logo
राजस्थानी मोट्यार परिषद की अनोखी मुहिम बीकानेर के मंत्री सहित सातों विधायकों के हस्ताक्षर का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा राजस्थानी मोट्यार परिषद बीकानेर की टीम ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तैयार किया जिसमें राजस्थानी भाषा को अनुच्छेद :-345 के तहत राजभाषा का दर्जा दिलाने व महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में राजस्थानी विभाग को स्थाई विभाग खोलने की मांग प्रमुखता से की गई। इस ज्ञापन में बीकानेर के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा सहित सभी सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के विधायकों के हस्ताक्षर करवाकर इस ज्ञापन को मुकेश दाधिच प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा के हाथों माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा गया।... - Bikaner News