जन सुराज पार्टी के नेता और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के कार्यालय में शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर सीधे लखीसराय के अशोक धाम के लिए रवाना हो गए।
दरअसल, सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद लखीसराय जाने का फैसला किया। वह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं।