मोरनी रोड थापली के पास हादसे के बाद डायल 112 बनी वरदान, घायल को पहुंचाया अस्पताल
मोरनी। मोरनी रोड पर थापली के पास मोटरसाइकिल और कार की भिड़ंत में एक्टिवा सवार राजेश जोड़ीवाला घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया।
ईआरवी इंचार्ज संजय सिंह, चालक धर्मवीर और एसपीओ अजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हादसे में एक्टिवा सवार राजेश को चोटें आईं।
वहीं कार में एक व्यक्ति और एक बच्चा सवार था। बताया गया कि परिवार टैक्सी से आया था। हादसे में कार सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ और वे सुरक्षित हैं।
समय पर मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाने पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 की टीम की तत्परता की सराहना की। हादसे के समय डायल 112 की टीम लोगों के लिए वरदान साबित हुई।