विशेष हरियाली कल्याण समिति को सम्मान
इन्द्री, 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए विशेष हरियाली कल्याण समिति को इन्द्री विधायक श्री राम कुमार कश्यप द्वारा सम्मानित किया गया।
समिति द्वारा वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे विभिन्न सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
सम्मान प्राप्त होने पर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक श्री Ram Kumar Kashyap - MLA Indri का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के लिए प्रेरणादायक है। समिति भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
विशेष हरियाली कल्याण समिति — समाज के साथ, समाज के लिए।
#HVN24