Public App Logo
उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने शनिवार को गांडेय प्रखंड स्थित नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने छात्रावास के कमरों, पेयजल, शौचालय, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने किचेन शेड और भोजन व्यवस्था की भी जांच की तथा भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। विद्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पौष्टिक भोजन, बेहतर आवासीय सुविधा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अधिकारियों को विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया गया। #Giridihviews #GiridihNews #Gandey #EducationNews - Giridih News