किशनगंज: मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। केंद्रों पर रंगोली बनाने के साथ गुब्बारे और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
कार्यक्रम में आईसीडीएस विभाग के पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका तथा क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं। सेविकाओं ने छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को अन्नप्राशन कराया और माताओं को बच्चों के पोषण एवं संतुलित आहार के संबंध में जानकारी दी।
फोटो कैप्शन: किशनगंज के प्राथमिक विद्यालय नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 114 में अन्नप्राशन कार्यक्रम के दौरान मौजूद सेविका एवं महिलाएं।