
-#सीर उत्सव में सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक बिखेरेंगे जलवा, एस.डी.एम. ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी..
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#जिला स्तरीय सीर उत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार पहाड़ी गीतों का तड़का लगेगा। पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज और अजय चौहान अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दोनों कलाकार सांस्कृतिक संध्याओं के मुख्य आकर्षण रहेंगे। यह जानकारी एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी।
-#उन्होंने बताया कि घुमारवीं में 2 और 3 अक्टूबर को सीर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ रुक्मिणी कुंड से पवित्र जल लाने के साथ होगा, जबकि शुभारंभ और समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
-#एसडीएम ने बताया कि इस बार उत्सव में पहली बार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब 20 बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। मेले के माध्यम से स्थानीय सहित जिलेभर के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उत्सव में मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, शोभायात्रा और भजन संध्या भी आयोजित होगी।
-#उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को सुबह 6 बजे मैराथन होगी। मैराथन घुमारवीं पुल से शुरू होकर करगोड़ा होते हुए बाड़ी चौक तक जाएगी और वापस घुमारवीं पुल पर समाप्त होगी। इसमें अंडर-14, अंडर-19 और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
-#एसडीएम ने कहा कि सीर उत्सव के माध्यम से लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ पेंटिंग, पर्यावरण संरक्षण, नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश भी दिया जाएगा।
#BrightNews #BrightNewsGhumarwin #SeerUtsav2026 #SeerFestivalGhumarwin #SeerUtsavGhumarwin #CulturalEvening #SanskaritikSandhya #PahadiGayak #ACBhardwaj #AjayChauhan #PahadiGeet #GhumarwinNews #SDM_AbhishekBarwal #AbhishekBarwal #RukmaniKund #RojgarMelaGhumarwin #JobFairGhumarwin #MarathonGhumarwin #GhumarwinPul #Kargoda #BadiChowk #MedicalCamp #RaktadanShivir #Shobhayatra #BhajanSandhya #RajeshDharmani #MinisterRajeshDharmani #SeerUtsavJerseyLaunch #GhumarwinToday #GhumarwinLive #GhumarwinBreaking #BilaspurNews #BilaspurToday #BilaspurLive #BilaspurBreaking #HimachalNews #HimachalToday #HimachalLive #HimachalBreaking #HimachalPradesh #HimachalCulture #HimachalFestival #DevBhoomiHimachal #GhumarwinKiKhabar #BilaspurKiKhabar #BrightNewsBilaspur #BrightNewsHimachal #GhumarwinViral #SeerMela2026 #SeerUtsavUpdate