Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

*सूचना भवन, गोड्डा* *====================* *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* *====================* *प्रेस विज्ञप्ति संख्या-* *दिनांक :- 20/07/2026* ===================== *महागामा–मेहरमा रेल परियोजना के भू-अर्जन भुगतान हेतु विशेष शिविर का आयोजन..* ================== आज दिनांक 20-07-2026 को महागामा–मेहरमा रेल परियोजना से प्रभावित रैयतों को भू-अर्जन मुआवजा राशि का शीघ्र एवं पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महागामा अंचल कार्यालय परिसर में विशेष भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में महागामा से मेहरमा रेलखंड अंतर्गत मौजा खुटहरी के लिए भू- अर्जन की कार्रवाई करते हुए हितबद्ध रैयतों को भूमि मुआवजा के भुगतान हेतु क्षतिपूर्ति बंद पत्र प्राप्त किया गया एवं शिविर में परियोजना से संबंधित भूमि स्वामियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाया गया। साथ ही जिला भू अर्जन विभाग के द्वारा उपस्थित रैयतों की समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान करते हुए आवश्यक अभिलेखों की जांच की तथा पात्र लाभुकों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई । वहीं मेहरमा अंचल अंतर्गत मौजा के रैयतों का भुगतान हेतु (21-23 जुलाई) एवं (28-29 जुलाई) को मेहरमा अंचल कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। =================== *#TeamPRD(Godda)*

Mahagama, Godda | Jul 20, 2026