🔹 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट, बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों पर विशेष जोर.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। वित्त मंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि इस अनुपूरक बजट का कुल आकार इस वर्ष के मूल बजट का 6.47 प्रतिशत है।इस बजट में राज्य के विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए पूंजी खाते पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
बजट प्रावधानों के तहत पूंजी लेखे का व्यय 41,620.04 करोड़ रुपए और राजस्व लेखे का व्यय 17,399.50 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नई मांगों के लिए 7,854.25 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।
सड़क, ऊर्जा और चिकित्सा क्षेत्र का होगा तेजी से विस्तारवित्त मंत्री ने कहा कि पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) पर विशेष बल देने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सड़क, ऊर्जा, उद्योग, चिकित्सा, ग्रामीण विकास और अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार करना है, जिससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिल सके।
▪️विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति.
इस अनुपूरक बजट के माध्यम से योगी सरकार का लक्ष्य राज्य में पहले से चल रही विकास परियोजनाओं को गति देना, नई जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत बनाना है। सरकार का मानना है कि इस बजट से नई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पुरानी योजनाओं को भी अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। बजट में उद्योग और निवेश को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है।
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #badauncity #budauncity #badaunnews #budaun #tv #badaun #lucknow #budget #lucknowcity @topfans बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews