सिकटी में 12.63 ग्राम स्मैक के साथ नेपाल के दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
अररिया। सिकटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुसहरी बंगाली टोला गली रोड के पास से दो युवकों को स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद सहनी (25 वर्ष), पिता वकील सहनी, निवासी सुनवर्षी वार्ड नंबर-02 एवं कृष्णा कार्की (26 वर्ष), पिता मेगेन कार्की, निवासी सुनवर्षी वार्ड नंबर-02, थाना अमरदह, जिला मोरंग (नेपाल) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक एक मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या को0 20 प 594, चेचिस नंबर ME11PS077E2802655, इंजन नंबर 1PS7002561) से 12.63 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#ArariaNews #SiktiPolice #DrugSmuggling #SmackSeized #BiharNews #NepalBorder #CrimeNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Aug 7, 2026