छितौनी में संत #रविदास जी के रथ का जोरदार स्वागत, समरसता का दिया संदेश
बलिया। समरसता संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को दोपहर रसड़ा #विधानसभा क्षेत्र के छितौनी ग्राम सभा में संत रविदास जी के रथ का जोरदार स्वागत किया गया। #रथ के पहुंचते ही ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ #स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण सिंह रहे। कार्यक्रम में रसड़ा मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, ग्राम प्रधान गणेश, राजू, डॉ. रुपेश सिंह, संजय जायसवाल, सुरेश गुप्ता, सतीश सिंह, अजय, सुरेश दुबे, इंद्रजीत सिंह, पंकज श्रीवास्तव, रवि, लालू, गोपाल, सुजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक #समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत करने का आह्वान किया।