गिरिडीह, 16 अगस्त 2026। ओपन कास्ट खदान के समीप असंगठित इंटक की बैठक में आउटसोर्सिंग ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर मंथन हुआ। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने मजदूरों की समस्याएं सुनते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का भरोसा दिया। मजदूरों ने PF कटौती की जानकारी व प्रमाण, पहचान पत्र, उपस्थिति रिकॉर्ड, वैधानिक लाभ, VTC उपस्थिति और PPE उपलब्ध नहीं होने की शिकायत रखी। 8 घंटे के बजाय करीब 12 घंटे काम कराने का मुद्दा भी उठा। मिश्रा ने नियमानुसार अतिरिक्त भुगतान और श्रमिक अधिकार सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने CCL महाप्रबंधक व संबंधित अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया। अध्यक्ष मनोज दास ने चेताया कि HPC के तहत वेतन व अन्य लाभ नहीं मिलने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा। बैठक में मजदूरों ने एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया।
#outsourcingmajdoor #giridih #giridihnews