Public App Logo
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 08 एवं 09 अगस्त को आयोजित विशेष शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि SIR-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्य जैसे नाम जोड़ना, संशोधन, स्थानांतरण एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में सही विवरण दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी करने तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रशासन ने सभी बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को शिविर के सफल संचालन के निर्देश दिए हैं। #Giridihviews #Giridih #SIR2026 #VoterAwareness - Giridih News