स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों ने निकाली भव्य रैली
रामपुर मनिहारान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकता पब्लिक स्कूल व एडम्स होम पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मास्टर जाहिद हसन व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विकास सैनी ने किया।
रैली ईदगाह से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए हाथी गेट पहुंची।
रैली में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में उत्साह का संचार किया।
जगह-जगह रैली का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान इदरीसी सहित कार्यकर्ताओं ने रैली को पूरा सहयोग दिया।
राशिद अली, असलम मलिक, गालिब हबीब सहित कई लोगों ने रैली में सहभागिता की।
साजिद अहमद, फिरोज अंसारी, नसीम आजाद, राशिद मिस्त्री, हुमायूं राय व शाहनवाज चौधरी आदि मौजूद रहे।
रैली में इमरान मलिक सहित अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
रिपोर्ट—पंकज कुमार