Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम (गढ़वा): मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया पंचायत अंतर्गत भीमखाड़ गांव निवासी 28 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह की मंगलवार सुबह खैरवा डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मेराल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सरकारी अस्पताल मेराल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटे पुत्र को छोड़ गया है। इस दुखद घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।#Garhwa #गढ़वा #Meral #मेराल #Jharkhand #झारखंड #BreakingNews #DamAccident #Drowning #EKhasKhabar

Chinia, Garhwa | Jun 30, 2026

MORE NEWS