लाखों की सैलरी लेकिन हरियाणा पुलिस को तो रिश्वत बिना कोई काम करना ही नहीं - कैथल सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कैथल विजिलेंस टीम ने बुधवार शाम 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
कैथल के सुभाष नगर निवासी साहिल कुमार ने शिकायत दी थी कि सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार लड़ाई-झगड़े के एक मामले में उसका नाम निकलवाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद कैथल विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी की टीम ने शिकायत की पुष्टि की और बुधवार शाम थाने में ट्रैप लगाया और सब इंस्पेक्टर राजेश को 25 हज़ार रिश्वत लेते रेंज हाथों गिरफ्तार कर लिया
Hisar, Hissar | Oct 1, 2026